देहादून। लोक भवन के मुख्य गेट को खोलने का प्रयास करने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट कोतवाल संतोष सिंह कुंवर ने कैण्ट कोतवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, गरिमा दसोनी, ज्यौति रौतेला, हरीश रावत, राजकुमार, लालचन्द शर्मा, आशा मनोरमा शर्मा, विनोद चौहान, मोहन कुमार काला, सूरज क्षेत्री, गोदावरी थापली, स्वाती नेगी, मनीष गोनियाल, डॉ. प्रतीमा सिंह, राजेन्द्र शाह, अवश्नी बहुगुणा, पीयूष जोशी,¥ ललित भद्री, चन्द्र कला नेगी, गुल मौहम्मद, गेपाल सिंह गडिया, रितेश क्षेत्री, सुरेन्द्र सिंह रांगड, सुनीता सिंह राठौर, हरि कृष्ण भटट, दीपक मधवाल, पुष्पा पंवार व अन्य के खिलाफ एक राय होकर बिना कोई वैघ अनुमति प्राप्त किये लोक भवन तक पहुंचकर पुलिस कर्मियों द्वारा दिये गये विधिवत निर्देशों की अहवेलना करते हुए बैरिकेटिंग पार करना तथा लोक भवन के मुख्य गेट को खोलने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।





