देहरादून। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नयागांव हर्ष वालिया पुत्र राजीव वालिया द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर आकर लिखित तहरीर दी कि मामूली विवाद के चलते हार्दिक शर्मा व उसके अन्य साथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से अपनी आई—20 कार से उनकी मोटर साईकिल को टक्कर मारकर उनके ऊपर कार चढाने का प्रयास किया गया। साथ ही उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर बीएनएस बनाम हार्दिक शर्मा आदि पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 मई 2026 को प्रकरण में नामजद हार्दिक शर्मा पुत्र अजय कुमार निवासी खोदेवी थाना नकुड जिला सहारनपुर उप्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण में नामजद आरोपियों उदित पुत्र पंकज घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप 31 अगस्त 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण में फरार चल रहे उदित पुत्र पंकज किरन निवासी मकान न.— ए—47 गायत्री पुरम निकट शोभित यूनिर्वसिटी, मोदपुरम पल्लवपुर, मेरठ, को पुलिस द्वारा दून अस्तपाल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




