Home News Posts उत्तराखंड लॉन्ग ड्राइव युवकों को पड़ा भारी, दुष्कर्म में गये जेल

लॉन्ग ड्राइव युवकों को पड़ा भारी, दुष्कर्म में गये जेल

0
34

देहरादून। लॉन्ग ड्राइव दो युवकों को भारी पड गया। दोनों को बलात्कार के आरोप में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक की पत्नी उसकी राह देख रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी समीर प्रकाश अपने चचेरे भाई आरव प्रकाश के साथ दिल्ली से अपनी दो दोस्त बतायी जा रही युवतियों के साथ लांग ड्राइव पर देहरादून रवाना हुए। दिल्ली से खाते पीते चारों दून पहुंचे और यहां पर पटेलनगर में एक होटल में कमरा लिया। चारों ने सुबह चार बजे होटल में डिनर किया और अपने—अपने कमरों में चले गये। सुबह उठे और चारों ने साथ में नाश्ता किया। नाश्ते के बाद एक युवती ने कोटद्वार निवासी अपनी महिला मित्र को मेसैज किया कि उसके साथ होटल में बलात्कार हुआ है। जिसके बाद उसकी महिला मित्र अपने साथी के साथ दून पहुंची और उसने पटेलनगर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। बलात्कार की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। युवती का कहना था कि रात्रि में जब वह नशे में धुत्त थी तो उसके साथ बलात्कार किया गया। जब वह नाश्ता करके वापस आये तो उसकी सहमति के साथ सम्बन्ध बनाये गये। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लांग ड्राइव दोनों युवकों को भारी पड गयी और जेल जाना पड गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here