Home News Posts उत्तराखंड एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से हुई छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से हुई छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

0
63



उत्तरकाशी। मनेरी थाना क्षेत्र के एक राजकीय विघालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विघालय के एक शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रोज विघालय परिसर में एनसीसी प्रशिक्षण चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विघालय के एक शिक्षक ने छात्रा से कहा कि एनसीसी अधिकारी उसे बुला रहे हैं। छात्रा जब एनसीसी कक्ष में पहुंची तो वहां मौजूद शिक्षक और एनसीसी अधिकारी ने उसके साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकतें कीं और छेड़छाड़ की घटना को अजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर अपनी कक्षा में पहुंची। घटना से घबराई छात्रा रोने लगी और उसने अपनी महिला शिक्षिका को पूरी बात बताई। बाद में उसने अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग विघालय पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपियों का विरोध किया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम विघालय पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद छात्रा के पिता ने मनेरी थाने में शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here