Home News Posts उत्तराखंड शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने पर पांच हिरासत में

शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने पर पांच हिरासत में

0
32

हरिद्वार। शांति और कानून व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली नगर पुलिस टीम सप्तऋषि क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जयरहाम आश्रम के सामने कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पंहुची तो दो पक्ष आपस में झगड़ा करने व डण्डा मारने की बातों को लेकर एक—दूसरे को मारने मरने की बातों पर आमादा थे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनो पक्ष पुनः झगड़ा फसाद पर आमादा हो गये जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त 5 व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। जिनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल मे जा रही है। हिरासत में लिए गये लोगों के नाम गौरव जोशी पुत्र नवीन चन्द जोशी निवासी नकलक धाम भारत माता पुरम हरिद्वार, अनिराज पुत्र मंगू सिंह निवासी नकलक धाम भारत माता पुरम हरिद्वार, हर्ष ठाकुर पुत्र भोले ठाकुल निवासी नकलक धाम भारत माता पुरम हरिद्वार, राकेश पुत्र श्रीपाल निवासी विरला हाउस भूपतवाला हरिद्वार व दिनेश पुत्र सियाराम निवासी भारत पुरम भूपतवाला हरिद्वार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here