Home News Posts उत्तराखंड बेटे बहू ने किया सास-ससुर को परेशान, मुकदमा दर्ज

बेटे बहू ने किया सास-ससुर को परेशान, मुकदमा दर्ज

0
26

देहरादून। बेटे बहू ने सास ससुर को परेशान किया तो पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवली रोड निवासी गरीब सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका बेटा बिटटू सिंह व उसकी पत्नी श्रीमती बबली कौर पत्नी, उसका बेटा प्रीतम सिंह उसके साथ आये दिन मारपीट करते हैं। वह एक 73 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति (सीनियर सिटीजन) है तथा उपरोक्त पते पर अपनी पत्नी श्रीमती संतोष कौर के साथ निवास करता है। उसके पास उपरोक्त सम्पत्ति के अलावा निवास हेतु अन्य कोई स्थान उपलब्ध नहीं है। वह हृदय रोग से पीड़ित है। उसकी पत्नी श्रीमती संतोष कौर भी अत्यन्त वृद्ध है और बीमार रहती है। श्रीमती संतोष कौर हृदय रोग से पीड़ित है तथा उसका हृदय का आप्रेशन हो रखा है एवं उसके हृदय में वाल्ब पड़ी हुई है। वह सड़क किनारे कंठी—माला आदि सामान विक्रय कर उससे प्राप्त होने वाली आय से अपना एवं अपनी पत्नी का भरण—पोषण करता है। उपरोक्त के अलावा उसकी आय का अन्य कोई साधन नहीं है। उसके परिवार में उसके 03 पुत्र एवं 05 पुत्रियां है कि जो सभी विवाहित हैं। उसके बेटे व बहू का व्यवहार उसके व उसकी पत्नी ें के साथ अत्यधिक क्रूर व हिंसक रहा है। जिस कारण उसके द्वारा 2013 को बेटे व बहू को अपने समस्त सम्बन्ध समाप्त कर लिये थे और उसी दिन 19—06—2013 को अभियुक्त सं0 1 व 2 को अपनी समस्त चल व अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था, उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर का ताला तोड़ कर उसके घर पर / घर के एक भाग पर कब्जा कर लिया गया था। उसकी पत्नी श्रीमती संतोष कौर द्वारा जब बहू बेटे का विरोद्ध किया गया तो उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर भयभीत किया गया और धमकी दी गई कि यदि हमारे खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई अथवा पुलिस में हमारे खिलाफ कोई शिकायत दी गई तो हम तुम बुढ़े—बुढ़िया को यहीं मार कर गाढ़ देंगे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here