Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

0
26
  • महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी है घायल बदमाश

हरिद्वार। महिला से दुष्कर्म व हत्या मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ देर रात मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है। वहीं घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किये है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली नगर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान रायवाला देहरादून की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चेहरे पर गमछा लपेटे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो उन्होने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 2 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाश को उपचार हेतु सिविल मेला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है जबकी मौके से फरार अन्य बदमाश की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त दोनों बदमाश एक मृतक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी हैं जिस संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा मुकदमा दर्ज था।
विदित हो कि बीती 28 जून को कोतवाली नगर हरिद्वार पर पोस्टमार्टम परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कारित करने के सम्बन्ध में पुलिस ने स्वयं वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया गया था। पड़ताल में तथ्य सामने आए थे कि घटना के दिन दो व्यक्ति एक महिला को चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट की ओर ले जाते दिख रहे थे।
गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि बीती 28 जून की सुबह वह और उसका साथी एक महिला को हर की पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे बारी बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी तो दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर मुहँ पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया तथा फोन अपने पास रख लिया। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए बदमाश का नाम जिशान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला जिगर कालोनी नेहटोर थाना नेहटोर जिला बिजनौर बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here