Home News Posts उत्तराखंड बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

0
27

हरिद्वार। बाइक चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुरायी गयी तीन बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपी के साथी को पुलिस पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने नवोदय नगर सिडकुल निवासी मनोज चौधरी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। बीते रोज सुजीत कुमार राय की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।
दोपहिया वाहन चोरी की इन घटनाओं के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास करते हुए बीती शाम सिडकुल टैप इंडिया कंपनी के तिराहे पर चैकिंग की गई। इस दौरान तेज रफ्तार में राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहा एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस की चैकिंग देख मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन टायर फिसलने के कारण वहीं गिर गया। टीम ने तुरंत संदिग्ध को दबोच लिया। चैक करने पर सामने आया कि संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 277/ 2026 दर्ज है। सख्ती से पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर कुछ दिन पहले शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी नवोदय नगर से चुरायी थी। सहवाज को बीती 4 जुलाई को थाना सिडकुल पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में जेल भेजा जा चुका है।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने झाड़ी में छिपायी गई दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की जिनमें से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस थाना सिड़कुल पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/ 26 से संबंधित व दूसरी मोटरसाइकिल शिवलोक कॉलोनी रानीपुर से चुराई गई है जिसमें कोतवाली रानीपुर मुकदमा पर 240/ 2026 पंजीकृत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here