भाजपा ने शुरू किया महासंपर्क अभियान : घर घर भाजपा, हर घर भाजपा

0
490

दो लाख कार्यकर्ता करेंगे हर घर संपर्क
एक सप्ताह तक चलेगा महा सम्पर्क अभियान

देहरादून। भाजपा आज से महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने आज भाजपा मुख्यालय से इस अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि तीन माह पूर्व इस महा जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की गई थी। उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता इस अभियान के तहत अपने क्षेत्र के घर—घर जाकर राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री व विधायकों सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों को इस महा जनसंपर्क अभियान के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
पैरा उन्होंने कहा कि भाजपा के दो लाख कार्यकर्ता इस काम में जुटेगें। इसके लिए सभी को एक किट उपलब्ध कराई गई है जिसमें घर—घर भाजपा, हर—घर भाजपा और मेरा घर भाजपा परिवार के स्टीकर और एक बुकलेट जिसमें केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और किए गए प्रमुख कामों का लेखा—जोखा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आज भाजपा मुख्यालय से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा बुकलेट का प्रदर्शन भी किया गया।
2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने आज अपने इस महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत से चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की फौज के जरिए घर—घर अपनी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है जो एक सप्ताह तक जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here