गौरव सम्मान में स्व. बड़ोनी की उपेक्षा अत्यंत दुखदः किशोर

0
756

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कारों में राज्य के जनक स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की अनदेखी किए जाने पर दुख व्यक्त किया है।
पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि राज्य स्थापना दिवस से पूर्व राज्य सरकार द्वारा घोषित उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कारों से विभूषित स्वनाम धन्य महानुभावों के नामों का अवलोकन किया। यह सभी लोग बधाई के पात्र हैं। इस सूची में दिवंगत पूर्व सीएम को भी शामिल किया गया है। लेकिन पृथक राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता रहे स्व. इन्द्रमणि बड़ोनी से बड़ा कोई दूसरा उत्तराखंड का गौरव नहीं हो सकता।
उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय राजनैतिक दल को तिलांजलि देकर उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना और अपने खून—पसीने से अलग राज्य के आन्दोलन की अलख जगाई। जबकि वे कांग्रेस के बड़े नेता होते और संभवतः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हो गये होते, लेकिन उनके मन में पहाड़ के पानी, जवानी और नारी शक्ति के लिए दर्ज था। जल, जंगल और जमीन की रक्षा की पीड़ा थी। उन्होंने व्यक्तिगत हितों को तिलांजलि देकर सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिये उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिये अपनी आहुति दी। अखोड़ी जैसे सुदूर ग्रामीण गांव के गोरू चराने वाले गरीब घर के बेटे के बारे में अमेरिका तक ने कहा था कि वे आज के गांधी हैं। उपाध्याय ने सरकार से उम्मीद व्यक्त की है कि वे उनके दर्द और भावनाओं को समझेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here