- कब्जे से अलग—अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद
देहरादून। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड बरामद किये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन सफेद रंग की वेन्यू को रोक कर चेक किया गया जिसमें सवार 3 व्यक्ति इमरान अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी डाबर तालाब संगम विहार गाजियाबाद, नसीरुद्दीन पुत्र बशीरुद्दीन निवासी वेलकम जफरा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली चाणक्यपुरी, एवं मोहम्मद खालिद पुत्र हमीद निवासी लोनी गाजियाबाद की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से अलग—अलग बैंकों के 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए इसके संबंध में कोतवाली प्रेम नगर पर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वो अलग—अलग एटीएम में जाकर पहले एटीएम में आये सीधे साधे तथा बुजुर्ग लोगों को टारगेट करते थे जिसके उपरान्त उस एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों के पैसे न निकलने पर उनकी सहायता करने के बहाने उनका एटीएम पिन देख लेते हैं तथा उनके द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके यहां 14 जून 2025 को हरबर्टपुर में एटीएम बदलकर बाबूगढ़ चुंगी वाले एटीएम से 50000 रूपये निकले थे जिस संबंध में कोतवाली विकास नगर को बताया गया है। उनसे अन्य घटनाओ के बारे में जानकारी की जा रही है, एवम सम्बंधित जनपद से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ मेँ इनके द्वारा लगभग 25 लाख रूपये से अधिक की धनराशि विभिन्न एटीएम पर विभिन्न लोगों से ठगे जाने की स्वीकारोक्ति की गई है जिसके सम्बन्ध में भी जांच की जा रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




