Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड में फिलहाल स्मार्ट मीटर पर लगी रोक

उत्तराखंड में फिलहाल स्मार्ट मीटर पर लगी रोक

0
228



देहरादून। उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर पर फिलहाल रोग लगा दी गयी है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने सरकार के आदेश पर विभिन्न वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि स्मार्ट मीटर के संदर्भ में जनप्रतिनिधि और आम जनता द्वारा अनेक शिकायतें दर्ज कराई गई है, इसलिए जब तक इन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाये जायेंगे।
गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर का उत्तराखंड में कांग्रेस और आम जनता ने कई स्थानों पर भारी विरोध किया, विशेष रूप से उधम सिंह नगर में वरिष्ठ विधायक तिलक राज बेहड़ और रामनगर में पूर्व विधायक रंजीत रावत के नेतृत्व ने स्मार्ट मीटर का जमकर विरोध किया गया था।
मामले में अब पूर्व विधायक रंजीत रावत का कहना है कि जब हमने यह आवाज उठाई थी, तो कई लोगों को लगा था कि सत्ता के फैसलों को बदलना नामुमकिन है। लेकिन हमें विश्वास था। अपनी सच्चाई पर और आप जनता के साथ पर। उन्होने कहा कि आज सरकार का झुकना और जनता की बात मानना इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में ट्टलोक’ (जनता) ही सर्वोपरि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here