Home News Posts उत्तराखंड अंतिम दिन प्रत्याशियों ने किया तूफानी प्रचार

अंतिम दिन प्रत्याशियों ने किया तूफानी प्रचार

0
281
  • 24 के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना
  • धामी बोले जनता का समर्थन भाजपा के साथ

देहरादून। पंचायतों के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान की तैयारियां जोर शोर से जारी है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केद्रंाें पर भेजने का सिलसिला भी जारी है, वहीं 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के आम लोगों का समर्थन भाजपा के साथ है तथा इन चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को बड़ी जीत मिलने जा रही है।
त्रिस्तरीय चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं। पहले चरण के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम चुनाव का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों की कोशिश रही कि वह अपने क्षेत्र के हर मतदाता तक पहुंच सके। सभी प्रत्याशियों ने आज अपने क्षेत्र में तूफानी अंदाज में चुनाव प्रचार किया तथा जनता को भरोसा दिलाया कि वह हर सुख—दुख में क्षेत्र वासियों के साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा।
उधर बीते कल से ही पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना किए जाने का काम जारी है। दूरस्थ क्षेत्रों में कल ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा चुका है। कई दूरस्थ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पोलिंग पार्टियों को 18 से 20 किलोमीटर का पैदल मार्ग तय करके जाना है और उनके सामने बारिश तथा भूस्खलन से रास्ते बंद होने की चुनौतियां भी हंै।ं आज देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा जिससे वह कल शाम तक हर हाल में अपने गंतव्य तक पहुंच जाए।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि प्रदेश की जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है कि वही गांव का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता का समर्थन भाजपा के साथ है तथा भाजपा ग्राम पंचायत स्तर तक बड़ी जीत दर्ज करेगी ऐसा उनका विश्वास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here