Home News Posts उत्तराखंड चंडीगढ़ ब्रांड की 26 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

चंडीगढ़ ब्रांड की 26 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

0
390
  • टमाटर के नीचे छुपाकर की जा रही थी शराब तस्करी

टिहरी। पंचायत चुनाव के चलते तस्करी कर पहाड़ो में ले जायी जा रही चंडीगढ़ ब्रांड की 26 पेटी शराब सहित पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद हुआ है। आरोपी द्वारा पुलिस से बचने के लिए टमाटर के क्रेट के नीचे शराब छुपाकर लाई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना कैम्पटी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई शराब तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को विकासनगर यमुनोत्री मार्ग पर यमुना पुल के पास एक संदिग्ध बोलेरो वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वाहन चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान वाहन में रखी 26 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम प्रवेश सिह पुत्र शूरवीर सिंह निवासी ग्राम सिगुनी पुरोला जनपद उत्तरकाशी बताया। बताया कि वह बरामद शराब को पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने हेतु ले जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here