रुद्रपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के स्वयंसेवियों द्वारा गर्मी की छुट्टी में अपने अपने गाँवों में प्राथमिक एवं जूनियर कक्षा के बच्चों के साथ समर कैंप आयोजित किया जा रहा है । यह समर कैंप भारत के लगभग 23 राज्यों में शिक्षा गुणवत्ता के लिए कार्य कर रही संस्था “प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन” और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
इस समर कैंप में स्वयंसेवियों द्वारा कक्षा 4, 5 और 6 में पढ़ने वाले ऐसे सभी बच्चों के साथ भाषा और गणित की गतिविधियां की जा रही हैं। इस समर कैंप में खेल के माध्यम से बच्चों को हिन्दी पढ़ना और बुनियादी गणित से सम्बंधित कौशल सिखाए जा रहे हैं ।
इस समर कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी अनामिका सिंह, प्रशांत कुमार, साजिया बी, सावीन जहाँ, सरिता बिष्ट, शुवांशु बिष्ट, कैलाश चौधरी, दिया, साक्षी, प्रेरणा, गरिमा, दीक्षा, निकिता और अमिता द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया जा रहा है । आज दिनाँक 24 जून 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ राजेश कुमार सिंह द्वारा गदरपुर ब्लॉक के बसन्तीपुर गाँव में समर कैंप का निरीक्षण एवं प्रतिभाग किया गया।




