Home News Posts उत्तराखंड 81 लाख के घोटाले में सचिव गिरफ्तार

81 लाख के घोटाले में सचिव गिरफ्तार

0
270

चम्पावत। किसानों के खातों में गड़बड़ी कर 81 लाख 8 हजार 948 रूपयों का घोटाला करने वाले सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रांन्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड चम्पावत पाटी में स्थित है, जिसमे पाटी ब्लाक क्षेत्र के किसानों के द्वारा समिति के माध्यम से रबी एवं खरीफ की फसलों के लिये ऋण लिया जाता था । उक्त समिति में जय राम नामक व्यक्ति वर्ष 2012 से मई 2024 तक सचिव के पद पर तैनात था। उस दौरान सचिव जयराम द्वारा किसानों के खातों में गडबडी की गई जिसकी शिकायत किसानों द्वारा की गई थी। जिसके क्रम में सदस्य सचिव जिला प्रशासनिक कमेटी, प्रा.कृ.ऋण सह.समितियां केन्द्रियन सेवा जिला सहकारी समितियां उत्तराखण्ड चम्पावत द्वारा पाँच सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया। जाँच समिति द्वारा अपनी जाँच पूर्ण करने के उपरान्त अपनी जाँच में तत्कालीन निलंबित सचिव जयराम के द्वारा समिति व काश्तकारों का कुल 81 ,08,948/—(इक्यासी लाख आठ हजार नौ सो अडतालिस रुपये ) का गबन करना तथा समिति के दस्तावेजों में कूट रचना करने का दोषी पाया गया। उक्त जांच के आधार पर जाँच समिति के सदस्य अनिल जोशी सहायक विकास अधिकारी विकासखण्ड पाटी की तहरीर पर थाना पाटी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामला स्थानीय किसानों व ग्रामीणों की भावनाओं से जुडा होने तथा गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस ने फरार आरोपी निलम्बित सचिव जय राम को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here