- मुठभेड़ में एक को गोली लगने सहित पांच को पकड़ा
- नगदी, तमंचा, कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
उधमसिंहनगर। हथियारों की नोक पर पेट्रोल पम्प में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी गयी नगदी, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है जिसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 25 व 26 अप्रैल की रात गुरूनानक पैट्रोल पम्प झनकट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटीमा, एमए फ्यूल पैट्रोल पम्प लालपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किच्छा में मोटर साइकिलों पर सवार 6 बदमाश पैट्रोल पम्प के कर्मियों से तमन्चे के बल पर उनसे 27 हजार व 29.800 रूपये लूट कर फरार हो गये थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम द्वारा एक सूचना के बाद पांच बदमाशों को लूटी गयी धनराशि क्रमशः 14 हजार व 20 हजार कुल 34 हजार रूपये, दो तमंचो,कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस पार्टी पर फायर किया गया तथा पुलिस द्वारा की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में सीएचसी नानकमत्ता उपचार हेतु भेजा गया। लूट के इस मामले मेें दो बदमाश फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम साहिल पुत्र जगबीर निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत, मोहित पुत्र शिव नारायण सिंह निवासी गड़ी बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक, राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत, हरेंद्र उर्फ बिटृू पुत्र हुकुमचंद निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत व सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा बताया जा रहा है।




