Home News Posts उत्तराखंड पहलगाम नरंसहार की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

पहलगाम नरंसहार की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

0
615

देहरादून। पहलगाम में हुए नरसंहार से अधिवक्ताओं कडे शब्दों मेें निन्दा करते हुए इसके खिलाफ जुलूस निकालकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आज यहां अधिवक्ता बार भवन में एकत्रित हुए और गत दिवस हुए आतंकवादियों द्वारा किये गये नरसंहार पर आव्रQोश व्यक्त करते हुए इस घटना की कडे शब्दों में निन्दा की और उसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह कण्डवाल के नेतृत्व में कचहरी परिसर से जूलुस निकाला। कचहरी से अधिवक्ता आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौक पहुंचे जहां से वापस दर्शनलाल चौक होते हुए कचहरी में पहुंचे जहां पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here