Home News Posts उत्तराखंड सत्यापन अभियानः पुलिस ने 10 मकान मालिकों पर कसा शिकंजा

सत्यापन अभियानः पुलिस ने 10 मकान मालिकों पर कसा शिकंजा

0
361

नैनीताल। किरायेदारों के सत्यापन न कराये जाने के लेकर पुलिस ने अभियान चलाते हुए 10 मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान गोला गेट से लगी झुग्गी झोपड़ी,राजपुरा क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले किरायेदारो, फड़ फेरी वालों , घुमक्कड़ो तथा क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न होटल ,ढावे रेस्टोरेन्ट , निर्माणाधीन भवनो आदि में कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरो के सत्यापन चैक किये गये। इस दौरान सत्यापन न कराने पर 10 भवन स्वामियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here