Home News Posts उत्तराखंड सर्व समाज की महापंचायत पर पुलिस सख्त, किया लाठीचार्ज

सर्व समाज की महापंचायत पर पुलिस सख्त, किया लाठीचार्ज

0
386

देहरादून। सर्व समाज की महापंचायत पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज कर तितर बितर किया। इस दौरान वहां पर भगदड मच गयी।
घटनाव्रQम के अनुसार खानपुर विधानसभा के पूर्व व वर्तमान विधायकों की आपसी अदावत अब सडकों पर दिखायी देने लग गयी है। खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश शर्मा 25 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के किले बाहर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे जिसके अगले दिन कुवंर प्रणव चैम्पियन अपने समर्थकों के साथ उमेश शर्मा के आवास/ कैम्प कार्यालय पहुंचे। जहां पर चैम्पियन के द्वारा अपनी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करने के साथ ही भद्दे शब्दों का भी प्रयोग किया गया। काफी देर तक चैम्पियन अपने समर्थकों के साथ वहां पर डटे रहे और उमेश कुमार को गालियां देने के साथ ही फायरिंग भी की। जिसके बाद अपने आवास पर पहुंचे उमेश कुमार को जब इस बात का पता चला तो वह भी पिस्टल उठाकर चैम्पियन के आवास की तरफ भागे लेकिन उनको पुलिस व उनके समर्थकों ने रोक दिया। दोनों ही घटनाओं का वीडियो वायरल हो गया। जिसको पुलिस विभाग ने सख्ती से लिया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उमेश व चैम्पियन को गिरफ्तार कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से कुंवर प्रणव चैम्पियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और उमेश कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिसके बाद गुर्जर समाज ने महापंचायत करने का एलान किया था लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उनको महापंचायत को स्थगित कर देना पडा था। आज यहां उमेश शर्मा के द्वारा भी रूडकी में सर्वसमाज की महापंचायत का एलान किया गया। जिसके चलते पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर रखी थी। आज सुबह जैसे ही लोगों की भीड महापंचायत के लिए लक्सर में एकत्रित होने शुरू हुए तो पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद पुलिस ने पहले उनको वहां से जाने के लिए कहा लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड का तितर बितर कर दिया। इस दौरान वहां पर भगदड मच गयी जिसको जहां जगह मिल रही थी वह वहीं को भागने लगा। कुछ देर में ही पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया। इस दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here