उधमसिंहनगर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा स्पा/मसाज सेंटरो पर अचानक ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया। अनियमितता पाए जाने पर यूनिट द्वारा दो स्पा सेंटरो के बीस हजार रुपए के चालान किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा पूर्व में स्पा सेंटरों पर कार्यवाही किए जाने के दिए गए निर्देशों के क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिंहनगर द्वारा कोतवाली रुद्रपुर व थाना पंतनगर क्षेत्र में होटलो व मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटरो में चेकिंग अभियान चलाकर सत्यापन व अन्य कागजात चेक किए गए। दो स्पा सैन्टरो में अनियमिताएं पाए जाने पर 10—10 हजार रूपए के न्यायालय के चालान पुलिस एक्ट में किये गये। सिविल लाइन में सन सिटी प्लाजा में कोहिनूर नाम से स्पा सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात के चलाया जा रहा था। जिसे बंद करवाया गया।




