Home News Posts World नेपाल में भारतीय बस नदी में गिरी, 14 भारतीयों की मौत, कई...

नेपाल में भारतीय बस नदी में गिरी, 14 भारतीयों की मौत, कई घायल

0
654

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की एक यात्रा बस नेपाल में नदी में गिर गई। बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। वहां काठमांडू से पोखरा जाते समय यह बस आज सुबह तनाहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। गोरखपुर की इस बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक हादसे में 14 यात्री मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे।
नेपाल के अधिकारियों के अनुसार बस गोरखपुर की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर है। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया कि एक भारतीय यात्रा बस नदी में गिरी है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनाहुन जिले के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेना और सशस्त्र बलों को अलर्ट कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी का है। यात्रियों के बारे में पता किया जा रहा है।
वहीं बस हादसे में लगभग 14 लोगों के शव बरामद किये जा चुके है। बताया जा रहा हैै कि बस में 40 यात्री सवार थे। जो लगभग आज सुबह 11.30 बजे नदी में गिर गयी थी। वहीं घायलों की संख्या की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here