August 24, 2026हम बीजेपी के ट्टटू हैं क्या, जो इनके कहने से गाएंः डा. हरक देहरादून। वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद में अब कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत की भी इंट्री हो चुकी है। डा. हरक सिंह रावत ने अपनी पार्टी का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान पर चलने वाली पार्टी हैं। ऐसे में भाजपा के कहने पर पूरा वंदे मातरम नहीं गायेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हम भाजपा के टटृू हैं कि वह जो कहे, हम वही करें।डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस संविधान को मानने वाली पार्टी है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का पालन करती है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही कांग्रेस अपने फैसले लेगी। विदित हो कि कांग्रेस कार्यसमिति ने आधिकारिक तौर पर तय किया कि वह अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल पहले दो छंद ही गाएगी। जिसको लेकर सियासत गरमाई हुई है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के लोग कह दें कि वे अंबेडकर के संविधान को नहीं मानते। अंबेडकर के जन गन मन और वंदे मातरम को नहीं मानते। उन्होंने भाजपा को कहा कि वे कह दे कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम आस्तिक हैं। हम भाजपा के लोगों से ज्यादा सनातनी हैं। लेकिन दूसरे धर्म का भी सम्मान करते हैं। डा. हरक सिंह ने कहा कि लोग उन्हें झगडालू समझते हैं लेकिन वे एक मच्छर भी नहीं मार सकते हैं। उन्होने भाजपा को चुनौती देकर कहा कि वे भाजपा के लोगों से अच्छा धर्म कर्म का ज्ञान दे सकते हैं। इसके लिए प्रवचन में वे भाजपा के लोगों से जीत जाएंगे। डा. हरक ने हाल ही में भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों को जूनियर बताते हुए दावा किया था कि वे इस समय सबसे सीनियर नेता हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अधिकतर कैबिनेट मंत्री उनके चेले रहे हैं। जिनको वे राजनीति में लेकर आए हैं।डा. हरक सिंह उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे इससे पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे। पहले हरक कांग्रेस में ही थे, लेकिन हरीश रावत सरकार से विद्रोह के बाद भाजपा में चले आए।
August 24, 2026देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित “शुद्धिकरण यज्ञ” प्रकरण पर भाजपा सरकार की चुप्पी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विधायक एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि छुआछूत तथा जातिगत भेदभाव जैसी मानसिकता बर्दाश्त नहीं होगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अशुद्ध बताना और सार्वजनिक स्थल का शुद्धिकरण करना संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे जातिवादी कृत्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। प्रीतम सिंह ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेस नेताओं में डॉ. हरक सिंह रावत, जोत सिंह गुनसोला, शूरवीर सिंह सजवान, नव प्रभात, मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, ज्योति रौतेला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
August 24, 2026देहरादून। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जुडली आदूवाला विकासनगर निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रात्रि को चोर द्वारा उनके जुडली आदूवाला स्थित घर से उनकी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस—पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही स प्रातः हरबर्टपुर विकासनगर स्थित अतिथि फार्म हाउस के सामने से चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर मौहम्मद मुकीम उर्फ मक्की पुत्र अलाउद्दीन को उपरोक्त चोरी हुये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वह चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस निकालकर बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
August 24, 2026उधमसिंहनगर। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कलेक्ट्रेट में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसआईआर के दौरान सामने आ रही आपत्तियों और अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान करना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल और मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और हाथापाई की नौबत तक आ गई। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान राजकुमार ठुकराल ने भाजपा विधायक शिव अरोड़ा पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच माहौल और गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम मनीष बिष्ट ने हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को समझाने—बुझाने के साथ ही उन्हें रोकने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद मामला शांत कराया गया। एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों के बीच हुए इस विवाद से बैठक का माहौल कुछ देर के लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया।
August 24, 2026देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश में बिछाई जा रही पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन और कनेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, गैस कंपनियों तथा जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैस कंपनियों और सम्बन्धित एजेंसियों को कार्य की गति बढ़ाए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क खुदाई की अनुमति मिलते ही पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। विशेष रूप से हरिद्वार जनपद में कुंभ—2027 से पहले पीएनजी से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपदों में सम्बन्धित एजेंसियों को अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जिन क्षेत्रों में नई सड़कें अथवा अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, उनमें पीएनजी पाइपलाइन के प्रावधान को पहले से ही शामिल किया जा सके। इससे भविष्य में बार—बार सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय एवं संसाधनों की बचत होगी। मुख्य सचिव ने आपूर्ति विभाग को गैस कंपनियों को पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए भूमि आवंटन, किराये और लीज पर दिए जाने से सम्बन्धित एक स्पष्ट नीति शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न जनपदों में पीएनजी प्लांट एवं अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भूमि हस्तांतरण में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा और कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने रोड कटिंग और रोड डिगिंग पालिसी को भी प्रस्तावित नीति में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को पूर्व स्वरूप में लाने का कार्य भी निर्धारित शर्तों के अनुसार शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रत्येक एजेंसी विस्तृत टाइमलाइन और टाइमफ्रेम तैयार करे। उन्होंने एजेंसियों को टाइमलाइन के अनुसार परियोजना पूर्ण होने तक का प्रत्येक सप्ताह के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं और साप्ताहिक प्रगति के आधार पर कार्यों को पूरा कराया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की मुख्य सचिव ने भारत सरकार की गोवर्धन योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी का लाभ लेने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों और एजेंसियों से आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रूचि मोहन रयाल, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विषाल मिश्रा, आयुक्त खाघ एवं आपूर्ति बी.एल. राणा एवं अपर आयुक्त पी.एस. पांगती सहित जनपदों से जिलाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
August 24, 2026पौड़ी। राज्य में नशा तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए नये—नये प्रयोग किये जा रहे है। इस क्रम में एक नया मामला श्रीनगर क्षेत्र में सामने आया है। यहंा एंबूलेंस की आड़ में नशा तस्कर द्वारा एम्बूलेंस के अन्दर मरीज की जगह गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से 90 किलो गांजा बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार बीते रोज आवास विकास ग्राउंड के पास नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस को रोककर जांच की गई तो पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान 9 कटृे बरामद हुए। जिनमें गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजे का कुल वजन करीब 90 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी है। मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक रविंद्र सिंह बिष्ट (45) निवासी चौरास, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रुद्रप्रयाग से कम कीमत पर गांजा खरीदकर श्रीनगर में अधिक दाम पर बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। ऐसे में पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है।गांजा बरामद होने के बाद कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही पुलिस ने एंबूलेंस को भी सीज कर दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप आरोपी को किसने उपलब्ध कराई थी और इसे श्रीनगर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस संभावित सप्लायर और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।