Home News Posts उत्तराखंड दो सगे भाईयों सहित तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

दो सगे भाईयों सहित तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

0
511

  • अपहरत की गयी दो बालिकांए राजस्थान से बरामद

उधमसिंहनगर। दो अपहरण की गयी बालिकाओं के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से अपहरत की गयी दोनो बालिकाए भी राजस्थान से बरामद कर ली गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते दिनों उमेश पुत्र स्व. बैजनाथ निवासी वार्ड न. 8 शिवनगर ने थाना ट्रांजिट कैम्प पर तहरीर देकर बताया गया कि उनकी एक बालिग व एक नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कही चली गयी है व काफी खोजबीन के पश्चात भी नही मिल पा रही है। जिसमें उनके द्वारा पंकज निवासी भूतबंगला रुद्रपुर व अन्य द्वारा अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने बालिकाओे व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। बालिकाओं की तलाश में जुटी पुलिस टीम को गुमशुदाओ की लोकेशन जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग क्षेत्र में मिली जिस पर पुलिस टीम जम्मू कश्मीर रवाना हुई। जम्मू कश्मीर में जांच के दौरान पुलिस को उक्त मामले का एक आरोपी विक्की मिला जिससे गहन पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि शिवम द्वारा खुशी से शादी कर ली गयी है जो वर्तमान मे राजस्थान मे किसी ईट भटृे पर रह रहे है। इस पर पुलिस टीम विक्की को लेकर राजस्थान रवाना हुई। जहंा थाना रामसिह पुर जिला अनूपगढ राजस्थान में पुलिस ने एक ईंट भट्टे से दोनो बालिकाओं को बरामद कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम विक्की भारती पुत्र जयपाल भारती निवासी ग्राम भूडा थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश, पंकज पुत्र कन्हई लाल निवासी ग्राम गरीबपुरा बहेडी बरेली उत्तर प्रदेश व शिवम भारती पुत्र जयपाल भारती निवासी ग्राम भूडा थाना बहेडी बरेली उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here