Home News Posts World तेहरान में मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया

तेहरान में मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया

0
704


हानिया की ‘कायरतापूर्ण’ हत्या का जवाब दिया जाएगा : हमास


नई दिल्ली। इजरायल ने 7 अक्टूबर का बदला लेते हुए हमास चीफ इस्माइल हानिया को मार गिराया है। हमास ने खुद बयान जारी कर कहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है। हमास ने इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ बताया है। हालांकि, इजरायल की ओर से अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया गयाहै। इस्माइल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचे थे। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बयान में पुष्टि की है कि तेहरान में जहां हानिया ठहरे थे, उसी आवास पर हमला किया गया। इस हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और उनके एक गार्ड की मौत हो गई। हमास ने आरोप लगाया कि इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास नेता हानिया की मौत हुई है। हमास पोलिटिकल ब्यूरो के एक सदस्य मोउसा अबू मरजूक ने कहा कि हानिया की मौत का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्माइल हानिया की ‘कायरतापूर्ण’ हत्या का जवाब दिया जाएगा। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अभी हमले की जांच की जा रही है, यह कैसे हुआ।।। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इतना ही नहीं हमास ने इजरायल को धमकी भी दी है। हमास ने कहा, हानिया की मौत बेकार नहीं जाएगी। इसका बदला लिया जाएगा। हमास ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here