Home News Posts उत्तराखंड बेटे ने की मां की चाकू से गोद कर हत्या

बेटे ने की मां की चाकू से गोद कर हत्या

0
647

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार शहर में आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहंा एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोद कर हत्या कर दी है, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह कोटद्वार के खुमराह बस्ती इलाके में घटित हुई है जहां एक सगे बेटे ने ही अपनी मां के पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है 60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमराह बस्ती में रहती थी जहां किसी बात को लेकर मां और बेटे का कई दिनों से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह बेटा अपनी मां के पास आया और उसने विवाद शुरू कर दिया विवाद इस कदर बढ़ा कि बेटे ने तैश में आकर चाकू से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान घर में छोटी बहू मौजूद थी लेकिन वह घटना के बाद से ही बेहोश है जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है
कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव का कहना है की घटना के बाद से ही आरोपी बेटा फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमेंं छापेमारी कर रही हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here