सात किलो गांजे सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

0
35

देहरादून। नशा तस्करी में लिप्त एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 7 किलो 250 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को भानियावाला फ्लाईओवर के समीप एक संदिग्ध महिला आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर जाने लगी। इस पर पुलिस ने उसे घेर कर रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे बैग से 7 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम हुसनजहां पत्नी फरियाद अहमद निवासी ग्राम सदाफल सिवारा, थाना सिवारा, तहसील धामपुर, जिला बिजनौर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here