Home News Posts World सऊदी में हज यात्रा के दौरान अब तक 90 भारतीयों समेत 900...

सऊदी में हज यात्रा के दौरान अब तक 90 भारतीयों समेत 900 हाजियों की मौत !

0
691


नई दिल्ली। सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच इस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि लोग अपने प्रियजनों के शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हज 2024 के दौरान दुनियाभर से मुसलमान सऊदी अरब के मक्का और मदीना पहुंचे। लेकिन भीषण गर्मी और लू के कारण यहां 90 भारतीयों समेत 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अभी तक सऊदी सरकार की ओर इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही मौतों की संख्या को लेकर कोई खुलासा किया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच दिवसीय हज यात्रा के दौरान कम से कम 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर के 18 लाख से अधिक मुसलमान इस बार हज यात्रा में हिस्सा लिया था। इस दौरान भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। सोमवार को मक्का में अधिकतम तापमान 51.8 डिग्री तक पहुंच गया। मिस्र के अलावा जाॅर्डन, इंडोनेशिया, ईरान, ट्यूनीशिया, ईराक के अलावा सेनेगल ने अपने-अपने नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि कई मामलों में अधिकारियों ने कारण नहीं बताया है। मारे गए हजयात्रियों के परिजन सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्तेदारों की सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। ताकि उनके बारे उन्हें कोई जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here