Home News Posts उत्तराखंड इस बार टूट जायेगा हाजी व काजी का तिलिस्मः भडाना

इस बार टूट जायेगा हाजी व काजी का तिलिस्मः भडाना

0
572

उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
भंडारी की पत्नी भी भाजपा में आयेगी

देहरादून। मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा ने तैयारियों में पूरी ताकत झौंक दी है। आज मंगलौर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा ने इस सीट से करतार सिंह भडाना को अपना प्रत्याशी बनाया है। भडाना का कहना है कि इस बार हाजी और काजी का तिलिस्म टूट जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मंगलौर सीट पर भाजपा अभी तक एक बार भी चुनाव नहीं जीत पायी है। कांग्रेस इस सीट से काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। हालांकि अभी कांग्रेस ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। भाजपा ने इस सीट से भडाना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तथा त्रिवेन्द्र सिंह को चुनावी जिम्मेदारी दी गयी है।
उधर बद्रीनाथ सीट से भाजपा द्वारा राजेन्द्र सिंह भण्डारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। जो कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा के साथ चले गये थे। किन्तू उनकी पत्नी अभी कांग्रेस में ही है। रजनी भंडारी जो पंचायत अध्यक्ष है उनके भी अब भाजपा में जाने की चर्चा है। अगर रजनी भंडारी भी भाजपा मे ंचली जाती है तो बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ना तय है। राजेन्द्र सिंह भण्डारी से जब आज इस बारे में पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी भी भाजपा ज्वाइन करेंगी। तो उन्होने कहा कि मैं जहंा रहुंगा पत्नी भी वहीं रहेगी। इस बारे में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होने कहा कि रजनी कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता और नेता है, ऐसा कुछ नहीं है। पति और पत्नी की आईडीलाजी अलग—अलग हो सकती है। कांग्रेस ने बद्रीनाथ सीट से लखपत को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है। लेकिन भाजपा चुनावी तैयारियों में कांग्रेस से आगे चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here