बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन

0
74


पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में सुशील मोदी एक थे। वह 72 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। बता दें कि, सुशील मोदी को बीते छह महीने से कैंसर था। खुद को कैंसर होने की जानकारी उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी। उनके निधन की जानकारी बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। 2005 के बाद जब बिहार में एक बदलाव का दौर नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ तो उसका श्रेय सुशील कुमार मोदी को भी जाता है। सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री और बिहार का वित्त मंत्रालय संभालते हुए कई बड़े फैसले लिए और राज्य में सुधार की कोशिश में शामिल भी हुए। सुशील मोदी बिहार के उन बड़े नेताओं में से थे जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है।
सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। उन्होंने पत्नी जेस्सी सुशील मोदी ईसाई धर्म से हैं और प्रोफेसर हैं। उनके दो बेटे हैं जिनमें एक का नाम उत्कर्ष तथागत और दूसरे का नाम अक्षय अमृतांक्षु है। सुशील कुमार मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी विषय से ग्रेजुएशन किया था। वह पहली बार 1990 में बिहार विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1995 और 2000 में भी विधायक चुने गए। वह लगातार तीन बार विधायक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here