Home News Posts उत्तराखंड 60 पेटी शराब सहित तस्कर दबोचा

60 पेटी शराब सहित तस्कर दबोचा

0
491

हरिद्वार। शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने 60 पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक स्थान पर कोई शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब सहित मौजूद है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान नहर पटरी सिंंचाई विभाग के खण्डर के पास से एक व्यक्ति को 60 पेटी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निशु पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम भागुवाला थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ निकट रविदास मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय मे पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here