श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 20 की मौत

0
277

कासगंज। सड़क दुर्घटना में आज सुबह श्रद्धालुओ से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के तालाब में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में आठ महिला व सात बच्चे भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
मामला पटियाली—दरियावगंज मार्ग का है। मिली जानकारी के अनुसार यहंा पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का भारी हादसा हुआ है, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी तालाब में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें आठ महिलाएं और साथ ही बच्चे भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें ज्यादातर लोगों ने दर्दनाक स्थिति में दम तोड़ दिया। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची है और गंभीर घायलों का इलाज शुरू हो गया है। परिवारों में चीत्कार मची हुई है और राज्य सरकार ने घायलों के लिए मुआवजा घोषित किया है। मृतकों में एक एक परिवार के कई—कई लोग शामिल हैं। प्रशासन द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here