उधमसिंहनगर। शादी समारोह में आये हुए सोये हुए मेहमानोंं पर गुलदार ने हमला बोल दिया। गुलदार ने तीन मेहमानों पर हमला बोला है जिसमें दो की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था, जिसमें उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व. करण सिंह व दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग नीरज सिंह के घर पर सो रहे थे। मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे के आसपास गुलदार ने इन सभी पर हमला कर दिया। गुलदार ने दिनेश के मुंह पर हमला कर जबड़ा फाड़ दिया। जबकि रजनीश के नाक और ठुड्डी पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही सो रहे अनुराग के पैर पर झपटृा मारा, जिससे उसके पैर में हल्की चोट आई है। गुलदार के हमले के चलते घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और घर के लोगों ने तुरंत घरेलू उपचार किया और सुबह होते ही तीनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां नागरिक अस्पताल से अनुराग को छुटृी दे दी गई और दिनेश और रजनीश का इलाज चल रहा है। ये दोनों भी खतरे से बाहर हैं। खटीमा रेंजर महेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर घटना स्थल पर भेजी गयी है।