Home News Posts उत्तराखंड सामान खरीदने निकली पत्नी प्रेमी संग होटल में मिली, हंगामा

सामान खरीदने निकली पत्नी प्रेमी संग होटल में मिली, हंगामा

0
1146

देहरादून। सामान खरीदने घर से निकली एक महिला के प्रेमी संग होटल में मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साये पति की सूचना पर पुलिस ने महिला के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के भरत विहार निवासी एक युवक की पत्नी बीते सोमवार को घर से सामान की खरीदारी के लिए बाजार जाने को निकली थी। लेकिन बाजार की जगह वह एक युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित होटल में पहुंच गई। पति को इसका पता चला, तो वह भी साथियों संग होटल जा धमका। वहां पत्नी एक कमरे में युवक के साथ मिल गई। इस पर पत्नी के साथ मिले आरोपित युवक ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। जिस पर वहंा हंगामा खड़ा हो गया। मामले में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं पुलिस के अनुसार भरत विहार ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी घर से बाजार में सामान की खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वह करौली राजस्थान निवासी युवक के साथ हरिद्वार रोड पर एक होटल में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर पत्नी से यहां पहुंचने का कारण पूछा तो पत्नी के साथ मौजूद युवक पति पर भड़क गया। आरोप है कि उक्त युवक ने गाली—गलौच करते हुए महिला के पति से हाथपाई शुरू कर दी और खुद को अधिवक्ता बताते हुए धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here