Home News Posts राजस्थान में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला !

राजस्थान में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला !

0
360


जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। दोनों ही मुख्यमंत्रियों पर हमले का दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। लाठी डंडो से सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला करने का आरोप है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले दोनों ही मुख्यमंत्रियों का काफिला गुजरा था। इसी दौरान ही काफिले पर हमला करने का आरोप है। श्री गंगानगर जिले में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के विकास की बाते राजस्थान के लोगों को बताई। केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह लोगों को फ्री में बिजली और पानी दे रही है। इसी तरह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी लोगों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इससे पंजाब की जनता बेहद खुश है। इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अभी से उम्मीदवार खोजना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री गंगानगर जिले का दौरा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here