पेरू : प्रदर्शनकारियो व सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 18 लोगों की मौत

0
162

नई दिल्ली। पेरू में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पेरू में सरकार के खिलाफ जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 18 लोगों की मौत हो गई है। लगातार खराब होते माहौल को देख सरकार ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है। प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि यह कर्फ्यू स्थानीय समयानुसार तीन दिनों तक रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी हेनरी रेबाजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साउथ पेरू के पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे के शहर जुलियाका में झड़पें हुईं। इस झड़प में कुल 68 लोग घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार कांग्रेस को अवैध रूप से भंग करने की कोशिश के तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने और गिरफ्तार करने के बाद दिसंबर की शुरुआत में ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. कैस्टिलो को विद्रोह के आरोप में 18 महीने के लिए प्री ट्रायल डिटेंशन में रखा गया है।
एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार जुलियाका में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं वहीं, पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे एक व्यक्ति ने सड़कों पर गोलियों और धुएं के फुटेज की वीडियो भी शेयर की. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here