सब जूनियर महिला कबड्डी टीम को टायलेट में रखा खाना खिलाया, वीडियों वायरल

0
483

खेल अधिकारी को किया संस्पेड

सहारनपुर। जिला सहारनपुर में सब जूनियर महिला कबड्डी टीम को टायलेट में खाना बना कर खिलाया गया। वीडियों वारयल होने पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा खेल अधिकारी को संस्पेड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर के भीमराव स्टेडियम में 300 महिला कबड्डी खिलाड़ी सब जूनियर चैम्पियनशिप में भाग लेने आयी थी। बताया जा रहा है कि इनके लिए स्वीमिंग पुल में लंच बनाया गया और इसे टायलेट में रख दिया गया। बताया यह भी जा रहा है कि खाना भी टायलेट के अंदर ही बना था। मामले का वीडियों वायरल होने के बाद सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को संस्पेड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच करायी जा रही हैै।
बता दें कि सहारनपुर के डा. भीमराव स्पोर्टस स्टेडियम में सब जूनियर (बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता 16 से 18 सितम्बर तक चली, जिसमें 17 टीमों ने हिस्सा लिया गया था। इन खिलाड़ियों का खाना टायलेट में बनवाया गया था। वीडियों वायरल होने पर खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here