Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस ने कभी भी देश के सिद्वान्तों के खिलाफ समझौता नही किया...

कांग्रेस ने कभी भी देश के सिद्वान्तों के खिलाफ समझौता नही किया : डॉ. गोगी

0
598

धर्मपुर में भारत जोड़ो'' चौपाल कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वालीभारत जोड़ो” यात्रा के क्रम में आज दिनांक 9 सितम्बर 2022 को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत के संयुक्त नेतृत्व में बंजारा वाला धर्मपुर में ’’भारत जोड़ो’’ चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस असवर पर डॉ. गोगी ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार देश के ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ को नेस्तनाबूत कर आपसी भाई चारे को समाप्त कर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नही होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश के सिद्वान्तों के खिलाफ समझौता नही किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कुर्वानियां देकर देश को आजाद कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर उन फिरकापस्त लोगों, जिनका रत्तीभर भी देश के आन्दोलन में सहयोग नही रहा, वही लोग आज अपने आप को असली देशभक्त बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यध राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ’’भारत जोडो, नारे के साथ एक बड़ी लडाई लडने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने के लिए कांग्रेस सदैव लड़ाई लडती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूरन ंिसह रावत ने कहा कि देश नही बिकने दूॅगा कहने वाला प्रधान सेवक आज लगातार देश की सार्वजनिक सम्पतियों को अपने चहेते लोगों के हाथ बेच रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक भाजपा के मंसूबों को जान चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेेगी। उन्होंने देश के नौजवानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए ’’भारत जोडो’’ नारे के साथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ श्री राहुल गांधी जी के साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा आये दिन उत्तराखण्ड में भी सरकार के नाक के नीचे घोटाले हो रहे हैं, जिसमें उन्हीं के नेतागण शामिल हैं, पर कार्यवाही के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि उत्तराखण्ड में रोज हो रहे घोटाओं की जॉच सीबीआई से कराई जाय ताकि ईमानदारी के साथ अध्ययन करने वाले युवाओं को न्याय मिल सके।
कार्यक्रम को संचालन अरविन्द गुरूंग और रियाज हसन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर इकराम सलमानी, सुरेन्द्र माहरा, मुहम्मद कबीर, मुहम्मद इस्तियाक, रोहित थापा, हरीश, शूरवीर, आनन्द, लक्की, दिनेश रावत, परवेज, हलीम, अभिषेक, लक्की राणा, कपिल भाटिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here