Home News Posts स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बरामद हुए 2 हजार कारतूस, 6...

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बरामद हुए 2 हजार कारतूस, 6 अरेस्ट

0
591

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिल्ली पुलिस की चौकसी के चलते एक शातिर गैंग हाथ लग गया है। पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस अब इन लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही यह कारतूस किन्हे सप्लाई देना चाहते थे इसके बारे में जानकारी ले रही है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जहंा हर जगह व राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था चौकस है वहीं कुछ आपराधिक किस्म के लोग इस सुरक्षा व्यवस्था का मखौल उड़ाने में भी नहीं हिचक रहे है। ऐसा ही एक मामला पूर्वी दिल्ली इलाके के आंनन्द विहार में सामने आया है। जहंा 2 बैग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की गयी तो पूरे गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह दिल्ली में अवैध कारतूसों की सप्लाई करता था। इनके कब्जे से अब तक 2 हजार कारतूस बरामद किये गये है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह कारतूस कहां सप्लाई करने वाले थे. इनके खरीददार कौन— कौन थे और ये कहां इस्तेमाल होने वाले थे। पुलिस इस गैंग की पूरी कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here