ताइवान के मिसाइल वैज्ञानिक ओ यांग ली हिंग होटल के एक कमरे में मृत मिले

0
243

नई दिल्ली । चीन और ताइवान के बीच चल रहे विवाद के बीच ताइवान के एक मिसाइल वैज्ञानिक ओ यांग ली हिंग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ताइवान रक्षा एवं अनुसंधान विंग की अनुसंधान एवं विकास इकाई के उप प्रमुख ओ यांग ली हिंग शनिवार को सुबह होटल के एक कमरे में मृत मिले। ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने भी मिसाइल साइंटिस्ट की मौत की पुष्टि कर दी है। जांच एजेंसी ने ओ यांग ली हिंग की मौत की जांच शुरू कर दी है। इस बीच समाचार एजेंसी रायटर्स ने भी जानकारी दी है कि ओ यांग ली हिंग फिलहाल दक्षिणी काउंटी पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर थे। इसी दौरान वह होटल में रुके हुए थे। उप प्रमुख ने ताइवान के मिसाइल कार्यक्रम की देखरेख के लिए साल 2022 की शुरुआत में नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। आपको बता दें कि चीन की ओर से संभावित खतरे को देखते हुए ताइवान का सैन्य-स्वामित्व वाला संगठन साल 2022 को अपनी वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना से अधिक 500 तक करने काम कर रहा है। ताइवान एक द्वीपीय देश है और चीन के बढ़ते सैन्य खतरे के रूप में अपनी युद्ध शक्ति को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। चीन ताइवान को अपना अंग बताता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here