राज्य में अभी और भी कई रामविलासः जोशी

0
254

भ्रष्ट अधिकारियों से जुड़े मंत्रियों पर भी की जाए कार्यवाहीः कांग्रेस

देहरादून। आईएएस अधिकारी रामविलास यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में हो रही कानूनी कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेताओं द्वारा इसे भाजपा की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की पालसी बताते हुए अपनी पीठ थपथपाई जा रही है वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भी उनके बयानों पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
धामी सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज रामविलास यादव के निलंबन और गिरफ्तारी को सही बताते हुए कहा कि अभी राज्य में और भी कई रामविलास है। जिन पर कार्रवाई की जा सकती है। उधर भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल का कहना है कि भाजपा सरकार में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा पहले से ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी बड़े पद पर तैनात हो अगर भ्रष्टाचार करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने रामविलास के जरिए अपना इरादा साफ कर दिया है।
भाजपा नेताओं की इस तरह की प्रतिक्रियाओं पर कांग्रेस नेताओं ने तीखा पलटवार किया है कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि गणेश जोशी और उनकी सरकार को अगर और भी रामविलास होने की जानकारी है तो उनके नाम उजागर करें और उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें उनका कहना है कि भाजपा की 6 सालों से राज्य में सरकार है जो अन्य रामविलास हैं और उनके साथ जुड़े रहे मंत्री हैं उनकी परिसंपत्तियों की जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि भ्रष्टाचारियों के साथ जुड़े रहे नेताओं व मंत्रियों पर भी मुख्यमंत्री धामी कार्रवाई करें। कांग्रेसी नेता गरिमा दसोनी का कहना है कि जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा ने रामविलास पर कार्रवाई में इतनी देरी क्यों की? उन्होंने कहा कि जो भ्रष्ट अधिकारी हैं व जिन मंत्रियों के विभागों से जुड़े हैं उन मंत्रियों पर भी कार्रवाई की जाए। जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा 6 साल में भी लोकायुक्त क्यों नहीं ला पाई है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here