देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में मकान गिरा कर भूमि कब्जाने के प्रयास के हाई प्रोफाइल मामले में पिछले लम्बे समय से फरार चल रही तीस हजार की ईनामी महिला को एसटीएफ द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय पहले क्लेमनटाउन क्षेत्र मे कुछ लोगों द्वारा एक मकान पर कब्जा करने की नियत से जेसीबी चला दी गयी थी। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में एक महिला का नाम सामने आने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किये गये। लेकिन वह लगातार फरार चल रही थी। जिस पर 30 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। इस 30 हजार की ईनामी महिला मोना रंधावा पुत्री सतपाल सिंह निवासी क्लेमनटाउन को एसटीएफ द्वारा देर रात दिलशाद गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।