कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
545

देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग—58 ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर आज सुबह लगभग 6.30 बजे तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। खाई में कार के गिरने से हुए हादसे में वाहन सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे है। जो शादी की खरीदारी कर अपने घर वापस जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6.30 बजे एक ही परिवार के 5 लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सभी लोग मेरठ से बेटी की शादी की खरीदारी करके वापस थराली लौट रहे थे। इस दौरान जब वह तोता घाटी के समीप पहुंचे तो कार चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी है। सुबह सवेरे सड़क हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया जिसके चलते सभी पांच शव खाई से निकाल लिए गए। दुर्घनाग्रस्त कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे।
पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी पांच लोग मेरठ से बेटी पिंकी की शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। हादसे में मारे गए सभी लोग चमोली थराली के रहने वाले हैं। दुर्घटना में मृतक पिंकी की ही शादी की खरीदारी के लिए सभी लोग मेरठ गए थे। मृतकों के नाम पिंकी पुत्र त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह पुत्र देवसिह, भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह, विजय पुत्र प्रताप सिंह व मंजू पुत्री प्रताप सिंह निवासी थराली जनपद चमोली बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here