May 4, 2026बीते एक दशक से देश की राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? भले ही आम आदमी के समय से परे रहा हो लेकिन अब उसकी समझ में सब कुछ आने लगा है। देश के राजनीतिक दल और नेता चुनावी नतीजों में उलझे हैं वहीं दूसरी ओर देश में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या दस्तक दे रही है यह समस्या कितनी अधिक गंभीर और भ्ौयावह रूप ले चुकी है इसका अभी किसी को भी अनुमान नहीं है। किसी राष्ट्र के लिए एनर्जी की क्या महत्त्ता है? यह बात किसी के भी तब तक समझ नहीं आ सकती है जब तक स्थिति सामान्य हो। असामान्य होते ही हालात ने देश में यह एनर्जी संकट इतना गंभीर होने वाला है कि इसके प्रभाव से क्या आम और क्या खास कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता है। तेल और गैस की कीमतों में होने वाली इस असामान्य मूल्य वृद्धि से उघोग धंधों का चौपट होना और इन औघोगिक इकाइयों में काम ठप होने से लोगों की नौकरियां जाने से लेकर होटल—रेस्टोरेंट और पर्यटन से जुड़े व्यवसाययों पर इसका अत्यंत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। चाय से लेकर भोजन की थाली तक की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है। तथा अभी इसमें और अधिक वृद्धि के आसार दिखाई दे रहे हैं क्योंकि अभी सिर्फ खाना पकाना ही महंगा हुआ है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली वृद्धि से अब सामान की ढुलाई और यात्री किराए में भारी बढ़ोतरी होने तक तय है। चुनाव के कारण अब तक सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि को रोका हुआ था। लेकिन चुनाव के नतीजे आते ही अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 35 रूपये प्रति लीटर तक वृद्धि संभावित है जिसके कारण आम उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में भी भारी उछाल आएगा। पहले से महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रहे आम आदमी के लिए यह स्थिति असहनीय होने तक जा सकती है। देश में बड़ी संख्या में गरीबों की रेखा से नीचे जीने वाले और भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में 80 से 90 लाख लोग बढ़ सकते हैं। खास बात यह है कि बीते 11 सालों से देश की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार और नेताओं द्वारा देश के लोगों से देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लगातार छुपाया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में भले ही सब कुछ हरा ही हरा क्यों ना दिख रहा हो लेकिन आंतरिक हालात बेहद ही खराब होते जा रहे हैं। रुपए की कीमत अगर डॉलर के मुकाबले शुन्य पर जाने जैसी स्थिति हो तो आपको आयात की निर्भरता बहुत ही अल्पकाल में दिवालिया बना सकती है। मगर बीते 10 सालों में भाजपा के नेताओं ने इस तरफ कतई भी ध्यान नहीं दिया उनके लिए राजनीति का अर्थ सिर्फ और सिर्फ चुनाव लड़ने और चुनाव कैसे जीतना है तक ही सीमित रहा है। उनके लिए राजनीति का अर्थ राष्ट्र नीति कभी नहीं रहा है जहां समाज के कल्याण के लिए योजनाएं और नेीतियों का निर्माण किया जाता है। बीते एक दशक से भाजपा ने सिर्फ अपनी चुनावी जीत सुनिश्चित करने वाली नीतियों को ही प्राथमिकता दी है। जिसका खामियाजा अब पूरे देश को भोगना पड़ रहा है।
May 4, 2026देहरादून। दहेज में मोटरसाईकिल न मिलने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित ट्टऑपरेशन प्रहार’ के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने—अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथा वांछित/फरार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में लाल मोहम्मद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो. चकई, थाना शारदा, जिला लखीमपुर, उ.प्र. द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि उनके दामाद आरिफ अली पुत्र वारिश अली ने उनकी पुत्री शाहीन बानो जिसकी शादी को वर्ष 2025 मे हुई थी को दहेज के लिए प्रताडित कर चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए साथ ही आरोपी के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मिली सूचना पर फरार/वांछित आरोपी आरिफ अली को सेलाकुई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है तथा वर्ष 2025 मे उसका विवाह शाहिन बानो पुत्री लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो. चकई थाना शारदा जिला लखीमपुर उ.प्र. के साथ हुआ था। विवाह में उसके ससुराल वालो ने न तो उसे दहेज दिया था और न ही शादी में उसकी किसी प्रकार की सहायता की थी। एक माह पूर्व आरोपी अपनी पत्नी के साथ काम के लिये सेलाकुई आया था तथा जमनपुर मे किराये का कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। आरोपी सेलाकुई में दिहाडी मजदूरी तथा उसकी पत्नी डिक्सन कम्पनी मे काम करने लगी। इस दौरान आरोपी का अक्सर दहेज में मोटर साइकिल नही देने को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था तथा उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करती है। घटना के दिन इसी बात को लेकर दोनो के बीच झगडा हो गया तथा मृतका द्वारा आरोपी को लात मारने पर आरोपी द्वारा चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा अपने रिश्तेदारों व आस—पास के लोगों को तबियत खराब होने के कारण उसकी पत्नी की मृत्यू होना बताया गया।
May 4, 2026देहरादून। भाजपा नेता व विधायक अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि उनके नाम से जो पत्र वायरल हुआ है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है।आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरविन्द पाण्डेय न े कहा कि देश को कमल के फूल की आवश्यकता है। आज पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणामों ने इसे सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जो पत्र वायरल किया है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। वह पत्र गलत है तो उसमें लिखी बातें भी गलत ही होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया में वायरल पत्र से उनका कोई लेना देना नहीं है।विदित हो कि इन दिनों भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय व सरकार के बीच अंदरूनी खींचतान चल रही है। पिछले दिनों भाजपा विधायक का खनन को लेकर सरकार से कुछ मनमुटाव हुआ था जिसके बाद उनका एक कार्यालय को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर उसे अवैध करार दिया गया था। ऐसे में उनके नाम से एक पत्र सोशल मीडिया में जारी होने पर उन्होने आज राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कार्यलय में पत्रकार वार्ता कर इस पत्र के विषय में खंडन जारी कर दिया गया है।
May 4, 2026केरल में उलटफेर, असम-पाडुचेरी में एनडीए का दबदबा परिणामों से बदला पावर बैलेंस, दलों के लिए नई चुनौती विस चुनाव परिणामों में दिख गया मतदाता का बदला मूड त्वरित टिप्पणीपश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने देश की राजनीति की दिशा बदलने की उम्मीद है। पांच राज्यों के चुनावी समर में जहाँ पश्चिम बंगाल में सत्ता का ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वहीं तमिलनाडु में फिल्मी पर्दे से राजनीति में उतरे अभिनेता विजय ने सबको चौंका दिया है।पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव परिणाम के रुझानों के अनुसार इस बार सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में होने वाला है, जहाँ भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ टीएमसी के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंकने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी 190 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की ओर है। सोनार बांग्ला के नारे ने इस बार जमीन पर काम किया और ममता बनर्जी का खेला उन पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार की संभावना और तृणमूल के बड़े मंत्रियों का पिछड़ना इस बात का संकेत है कि जनता ने पूरी तरह से बदलाव के लिए वोट किया है।दूसरी ओर दक्षिण भारत की राजनीति में आज एक नया सितारा उभरा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम ने अपने पहले ही चुनाव में द्रविड़ राजनीति के दिग्गजोंकृको कड़ी टक्कर दी है। उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जिससे एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता से बाहर होती दिख रही है। इसके साथ ही केरल में हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज फिर से लौटने वाला है। पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ को इस बार बड़ी शिकस्त मिल रही है। यहां लोगों ने एंटी-इंकंबेंसी और भ्रष्टाचार के मुद्दों ने केरल की जनता को विकल्प चुनने पर मजबूर किया।पूर्वाेत्तर में बीजेपी का किला अभेद्य बना हुआ है। असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन ने 80 से अधिक सीटें जीतकर हैट्रिक की ओर है। वही पाडुचेरी में यहाँ एन. रंगासामी की पार्टी और बीजेपी गठबंधन फिर से सरकार बनाने जा रही है।बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम से बंगाल में बीजेपी की जीत और तमिलनाडु में विजय का उदय आने वाले 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए एक नया नैरेटिव तैयार हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभी तक के चुनाव परिणाम आने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिए संकेतक साबित हो सकते हैं, जहां भाजपा अपने संगठन विस्तार और योजनाओं के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्षी दल इन नतीजों से सीख लेकर अपनी रणनीति को धार देंगे। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय लोकतंत्र में मतदाता का मिजाज तेजी से बदल रहा हैकृऔर यही बदलाव आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय करेगा।
May 4, 2026सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी हो गई लुप्त पहाड़ के गांवों में सदियों पुरानी जल संस्कृति पर संकट अनियोजित विकास और जलवायु परिवर्तन बना कारण देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी गांव पलायन के कारण आज खाली हो गए हैं और इसके साथ ही पहाड़ की वह विरासत भी खत्म होने के कगार पर है। आज वह विरासत भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही जो सदियों से यहां के गांवों की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होती थी। यहां बात हो रही है हिमालय की वादियों में स्थित गांवों में सदियों से प्यास बुझाते आ रहे पारंपरिक जल स्रोत ‘धारा’ और ‘नौले’ की। यह प्राकृतिक जल स्रोत, आधुनिकता की चकाचैंध और जलवायु परिवर्तन की मार के कारण धीरे-धीरे सूखने की कगार पर हैं।पहाड़ के जीवन में पारंपरिक जल स्रोत ‘धारा’ और ‘नौले’ का विशेष महत्व रहा है। यह ‘धारा’ और ‘नौले’ सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाते थे, बल्कि यह गांवों में सामुहिकता की एक मिशाल थी। सुबह-शाम ‘धारा’ और ‘नौले’ के आसपास महिलाओं और ग्रामीणों का जमावड़ा लगता था, जिससे आपसी संवाद और सामुदायिक एकता मजबूत होती थी। कई स्थानों पर धाराओं के पास देवस्थल भी बनाए गए, जहां लोग जल को पवित्र मानकर उसकी पूजा करते हैं।गांवों में स्थानीय लोगों ने पीढ़ियों से इन जल स्रोतों को संरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखा। धारा के आसपास के जलग्रहण क्षेत्र में पेड़-पौधों का संरक्षण किया जाता था और वहां किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाता था। यही कारण था कि यह स्रोत सालभर पानी उपलब्ध कराते थे। लेकिन आधुनिकता की चकाचैंध में यह सब नहीं हो रहा है और लोग मोबाइल और टीबी पर चिपके रहते हैं। इस कारण प्राकृतिक जलस्रोत भी आज अकेले होकर दम तोड़ने लग गए है।विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ यही एक कारण नहीं है बल्कि वनों की अंधाधुंध कटाई, सड़क और भवन निर्माण, और जलवायु परिवर्तन इसके प्रमुख कारण हैं। पहाड़ों में हो रहे अनियोजित विकास ने जलग्रहण क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा, गांवों से हो रहे पलायन के चलते इन स्रोतों की नियमित देखरेख भी कम हो गई है। धाराओं के सूखने से गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई क्षेत्रों में अब लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है या फिर सरकारी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि पारंपरिक जीवनशैली भी टूट रही है।विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि समय रहते इन स्रोतों के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। जलग्रहण क्षेत्रों में पौधरोपण, वर्षा जल संचयन और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने जैसे उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। साथ ही, स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। प्रकृति का अद्भुत इंजीनियरिंग कौशलपहाड़ में पानी के प्राकृति स्रोत केवल पानी निकालने की जगह नहीं, बल्कि प्राचीन इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना हैं। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ की आंतरिक परतों से छनकर आने वाला यह पानी न केवल मिनरल्स से भरपूर होता है, बल्कि प्राकृतिक रूप से फिल्टर भी होता है। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि धाराओं का पानी औषधीय गुणों से युक्त होता है, जो पेट की बीमारियों और पथरी जैसी समस्याओं में रामबाण माना जाता था। पहाड़ में धाराओं का महत्व केवल प्यास बुझाने तक सीमित नहीं है। देवभूमि की परंपराओं में धारा पूजन का विशेष स्थान है। नवविवाहित वधू का पहली बार धारा पर जाकर पूजा करना इस बात का प्रतीक है कि जल ही जीवन का मूल है। सिंहमुख और गरुड़मुख जैसी कलाकृतियों से सजे ये स्रोत स्थापत्य कला का भी उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हैं।
May 3, 2026उधमसिंहनगर। पति की हत्यारी पत्नी को पुलिस ने प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया है। हत्याारोपी पत्नी ने पति की हत्या के लिए जहर और शराब प्रेमी से मंगवायी थी। हत्या के बाद दोनो ने शव को नहर में फेंक दिया था। जिसके शव की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार बीती 1 मई को चन्द्रवती पत्नी स्व. रामप्रसाद निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जनपद रामपुर द्वारा थाना आईटीआई काशीपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह दिनांक 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास ग्राम वांसखेड़ा थाना काशीपुर जाने की बात कहकर घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बताया कि बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी। स्थानीय लोगों से पता चला कि दिनांक 25 अप्रैल को पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता है। वादिनी को अपनी बहू पर संदेह हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग था। सर्विलांस के माध्यम से दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी गुड्डी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा उसका उत्पीड़न करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बताया कि 25 अप्रैल को महिला ने अपने प्रेमी से जहर, शराब व अन्य सामग्री मंगवाई और अपने पति को जहर मिली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को बुलाकर शव को कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच—74 बाईपास पुल से फेंक दिया गया। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डी एवं उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा बताये गये नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त के शव की सघन तलाश की जा रही है, जिसकी बरामदगी अभी शेष है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।