Home ताजा ख़बर मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत

मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत

0
35

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से जहंा 8 महिलाओं की मौत हो गई वहीं कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 6—6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में आज सुबह अचानक भगदड़ मच गई। भीड़ ज्यादा होने के कारण कई श्रद्धालु एक—दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण राहत—बचाव कार्य में जुटे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक पूजा और शीतला अष्टमी के कारण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। मंगलवार और विशेष पूजा के चलते अचानक भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान बैरिकेडिंग टूटने और भीड़ नियंत्रण में कमी से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अफरा—तफरी में कई महिलाएं नीचे गिर गईं और भीड़ में दबने से उनकी मौत हो गई। कुछ लोग बेहोश भी हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 6—6 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के आदेश भी दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार और शीतला पूजा के कारण हर साल यहां भारी भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार पर्याप्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here