Home News Posts उत्तराखंड अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य सहित 3 दबोचे

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य सहित 3 दबोचे

0
15
  • चोरी के 3 वाहन किये बरामद

    देहरादून। आप्रेशन नाइट स्ट्राइक के तहत कार्यवाही के दौरान पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अर्तराज्यीय वाहन के दो सदस्यों सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से चोरी के तीन दुपहिया वाहन बरामद किये है।
    जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली ऋषिकेश तथा कोतवाली विकासनगर में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपियों सहित कुल 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 दो—पहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से एक वाहन उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश से चोरी किया गया था। गिरफ्तार बदमाशों के नाम फरदीन पुत्र मौ. कासिम निवासी ग्राम जगतपुर थाना माजरा हिमाचल प्रदेश, अमन पुत्र मौ0 रफीक निवासी देवीनगर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश बताये जा रहे है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here