देहरादून। एसटीएफ ने गदरपुर में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर वहां से दस हजार प्रतिबन्धित गोलियांं व कफ सीरप बरामद कर एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आरबी चमोला के दिशा निर्देश पर इंस्पेक्टर विकास चौधरी के नेतृत्व में एसटीएफ टीम के द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर कुमार मेडिकल हॉल में ड्रग इंस्पेक्टर एवं स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की गयी तो मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियाेंं एवं कफ सीरप की बरामदगी हुई। संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही में मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड नम्बर 1 गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टैबलेट तथा 51 प्रतिबन्धित कफ सीरप बरामद होने पर आरोपी के विरूद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




