युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

0
236
  • दो अन्य की भूमिका संदिग्ध, तलाश जारी

हरिद्वार। मामूली बात पर हुए विवाद के चलते आज सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कनखल निवासी मृतक विष्णु घाट पर एक ढाबे पर काम करता था और हत्यारा युवक भी उसका परिचित है। जिसे पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना आज सुबह लगभग छह बजे हाथी पुल पर घटित हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह व एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस बीच शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक करन उर्फ कन्नू (19) निवासी कनखल काफी समय से हरकी पैड़ी के विष्णु घाट क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता था। जिस पर पूर्व में दस मुकदमेें कायम है। वहीं आसपास रहने वाले एक युवक जिसका नाम हर्षित उर्फ चढ्ढा बताया जा रहा है, से उसकी जान पहचान थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा था। सोमवार तड़के कन्नू और दूसरे युवक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हाथी पुल पर झगड़े के दौरान आरोपी हर्षित ने तमंचे से कन्नू के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हत्यारोपी की पहचान होने पर पुलिस ने दबिश दी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सिर में तमंचे से गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। इस मामले में शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी हर्षित चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हुए थे और रंजिश चली आ रही थी। आज तड़के करण उर्फ कन्नू हाथी पुल पर सोया हुआ था। तभी हर्षित चड्ढा ने उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना में हर्षित के दो अन्य साथियों की भूमिका भी प्रकाश में आई है, उनकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here