मॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

0
1184

देहरादून। राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सर और पैर में गहरी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी, रात में उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला क्षेर्त्रातंर्गत सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस द्वारा शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर महिला की हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here