Home News Posts ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ के मारे जाने के बाद मैक्सिको में भड़की...

ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ के मारे जाने के बाद मैक्सिको में भड़की हिंसा

0
25


नई दिल्ली। मेक्सिको की सेना ने एक मिलिट्री आपरेशन में सबसे ताकतवर और लंबे समय से फरार चल रहे ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ को मार गिराया। वह जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के संस्थापक थे, जिसे अमेरिका और मेक्सिको दोनों देशों की मोस्ट वांटेड सूची में शीर्ष पर रखा गया था। रविवार को एक बड़े सैन्य अभियान के तहत टापालपा इलाके में चली घंटों मुठभेड़ में एल मेंचो को ढेर कर दिया। एल मेंचो की मौत के बाद पूरे मैक्सिको में हिंसा भड़क उठी है। उपद्रवियों ने शहर के कई हिस्सों में आगजनी की है।
‘एल मेंचो’ की मौत की खबर फैलते ही पूरे देश में हिंसा भड़क गई है। जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के सदस्यों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी। जलिस्को, ग्वाडलहारा, प्यूर्टो वालार्टा, मिचोआकन, गुएरेरो और अन्य राज्यों में सड़कों पर आगजनी की जा रही है। दर्जनों वाहन और दुकानें को भी फूंक दिया है। कैनकन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं, जहां लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे। कई इलाकों में फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं । सेना ने शहरों पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भी अपनी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जलिस्को स्टेट (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी म्युनिसिपैलिटी के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और नुएवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here